2025 का पहला सूर्य ग्रहण : जानिए किधर और कहाँ से देखें

Abinash ChauhanNews1 month ago27 Views

solar eclipse 2025

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण शनिवार 29 मार्च को लगेगा। ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण(Partial Solar Eclipse) होगा। आपको बता दें आंशिक सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को कुछ हिस्से तक ही ढकता है। इस सूर्य ग्रहण को एशिया, अफ्रीका, अमेरिका और यूरोप में देखा जा सकेगा। लेकिन ये भारत से नहीं दिखाई देगा।

आंशिक सूर्य ग्रहण लगने का समय
आंशिक सूर्य ग्रहण भारत के हिसाब से शनिवार 29 मार्च दोपहर 2:20 को शुरू होगा जो शाम के 6:13 तक चलेगा। इस दौरान सूर्य ग्रहण शाम 4:17 पर अपने चरम पर होगा। NASA के मुताबिक इस ग्रहण में चन्द्रमा सूर्य को 93 प्रतिशत तक ढक लेगा।

आंशिक सूर्य ग्रहण क्या होता है
आंशिक सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो घटित होती है जब चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है पर सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढकता।

क्या सावधानियां बरतें सूर्य ग्रहण को देखने के लिए
आंशिक सूर्य ग्रहण या पूर्ण सूर्य ग्रहण को कभी भी नग्न आँखो से मत देखें। ग्रहण को देखने के लिए स्पेसल ग्लासस या दूरबीन का उपयोग करें।

भारत में कैसे देखे आंशिक सूर्य ग्रहण
भारत में ये आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा पर आप इस ग्रहण को NASA के Youtube चैनल पर लाइव देख सकते है।

क्या और भी लगेंगे सूर्य ग्रहण
2025 में कुल 2 सूर्य ग्रहण लगेंगे और दोनो ही ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होंगे। पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लग रहा है और दूसरा 21 सितम्बर को लगेगा।

Leave a reply

Recent Comments

No comments to show.
Donations

Stay Informed With the Latest & Most Important News

I consent to receive newsletter via email. For further information, please review our Privacy Policy

Advertisement

Loading Next Post...
Follow
Sidebar Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...