Samsung की Galaxy ultra सीरीज़ ने शुरुआत से ही एंड्रॉइड दुनिया में अपनी सबसे अलग पहचान बना रखी है। इस मोबाइल में आपको अत्याधुनिक फीचर्स और प्रीमियम डिज़ाइन मिलते हैं, और इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए Samsung ने Galaxy S25 Ultra लांच कर दिया है। चलिए जानते है की Galaxy S25 Ultra कैसे Galaxy S24 Ultra से बेहतर है।
Samsung ने Galaxy S25 Ultra के डिजाइन में इस बार थोड़ा ही परिवर्तन किया है। अब Galaxy S25 Ultra 62.8 x 77.6 x 8.2 mm है और इसका वजन 218g है जो की 6% हल्का है, और 0.4mm पतला है S24 Ultra से। इस वजह से आप इस मोबाइल को काफी देर तक इस्तेमाल कर सकते है। दोनों मॉडल्स में आपको टाइटेनियम फ्रेम्स मिल जायेंगे पर S25 Ultra में अब आपको Corning Gorilla Armor 2 का ग्लास मिलेगा जो आपके डिस्प्ले को स्क्रैच से दूर रखेगा।
S25 ultra के फ्रेम के कोने सॉफ्ट और राउंडेड हैं, इसके साथ बेज़ेल्स के चौड़ाई भी कम है। इस वजह से आपको 92.5 प्रतिशत स्क्रीन-से-बॉडी रेश्यो मिलता है जबकि S24 Ultra में 88.5 प्रतिशत है। इसी के साथ दोनों मोबाइल्स में आपको IP68 मिलता है।
S25 Ultra में आपको 6.9-inch Dynamic AMOLED 2X मिलती है वहीं S24 Ultra में 6.8-inch मिलती है। दोनों मोबाइल्स आपको QHD+(1440 x 3120 pixels) रेसोलुशन देते है और साथ में 1–120Hz अडाप्टिव रिफ्रेश रेट भी।
कुछ और फीचर्स जो आपको S25 Ultra मिलते है जैसे :
S25 Ultra में Snapdragon 8 Elite का चिपसेट है इस कारण इसका CPU 30 प्रतिशत और GPU 37 प्रतिशत तेज है S24 Ultra के Snapdragon 8 Gen 3 से।
दोनों मोबाइल्स में आपको लगभग एक जैसा ही कैमरा सेटअप मिलेगा पर S25 Ultra में नया 50MP का Ultra-Wide Lens लगा हुआ है, और Low-Light परफॉरमेंस भी बेहतर किया गया है।
फीचर्स | S25 Ultra | S24 Ultra |
---|---|---|
Ultra-Wide Lens | 50MP, f/2.0, 0.7µm pixels | 12MP, f/2.2, 1.4µm pixels |
Telephoto Zoom | 5x optical (50MP), 100x Space Zoom | 5x optical (50MP), 100x Space Zoom |
Main Sensor | 200MP, f/1.7 (same as S24 Ultra) | 200MP, f/1.7 |
Low-Light परफॉरमेंस | बेहतर noise reduction | Slightly noisier |
दोनों मोबाइल में 5,000mAh बैटरी की क्षमता है जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते है। पर S25 Ultra का चिपसेट S24 से बेहतर है इस वजह से S25 में बेहतर बैटरी बैकअप मिलेगा।
S25 Ultra Android 15 और One UI 7 के साथ लॉन्च हुआ है। दोनों ही मोबाइल्स में आपको 7 साल तक OS अपडेट मिलेगा।
Galaxy S25 Ultra (12GB/256GB) की कीमत 1,29,999 रुपये है और Galaxy S24 Ultra अब 1,00,000 में मिलता है। 30,000 रुपये कम देके आपको लगभग 90 प्रतिशत परफॉरमेंस मिल सकती है। लेकिन आपको नए फीचर्स और लेटेस्ट मोबाइल चाहिए तो S25 Ultra Android की दुनिया का नया चैंपियन है।